फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Fri, 03 Jan 2025 02:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे एक चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अपने घर से बाइक से ड्यूटी जाने के दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीएचसी लाया गया, जहां गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान में मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि ये घटना जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ डीह के पास की बताई गई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अरविंद कुमार के रूप में हुई है, जो बेनीबाद थाना क्षेत्र के बाबरबंनी का रहने वाला है और पेशे से चालक था। घटना को लेकर मृतक अरविंद के परिजनों ने बताया कि वह नए साल पर तीन दिनों की छुट्टी पर था और आज उसको ड्यूटी पर जाना था, जिसके बाद से अपनी बाइक को लेकर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए शहर की ओर आ रहा था।

इसी दौरान बाइक में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से भागने में सफल रहा। वहीं, गंभीर रूप से घायल अरविंद को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां SKMCH मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। परिजन ने कहा है, अगर समय पर एंबुलेस मिल जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई है। अरविंद पेशे से चालक था और बड़ी वाहनों को चलाने का काम किया करता था।
विज्ञापन


वहीं, घटना को लेकर गायघाट थाना के एसएचओ उमाकांत सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। वह बेनीबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला था और आज अपनी ड्यूटी करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है और उसकी मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। मामले में आगे की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें