फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: साइबर कैफे संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 15 Apr 2025 03:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Crime News: साइबर कैफे संचालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर प्रखंड कार्यालय के पास में कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में साइबर कैफे संचालक का बेड पर शव मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान संजय कुमार उम्र 37 वर्ष जिला पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में किया गया है। मृतक के गले पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


यह घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक परिसर के पास की बताई गई है। जहां स्थित साइबर कैफे संचालक संजय कुमार उर्फ मुन्ना का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में शव बरामद होने की जानकारी के बाद आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डीसीपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक के गले पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। मृतक के गले पर सुसाइड के भी निशान पाए गए हैं। हालांकि, मृतक के परिजनों ने एक साजिश के तहद हत्या कर दिए जाने की आशंका भी जताई है।

यह भी पढ़ें: पहले खूब पिटाई किया, फिर खाना-पीना बंद किया...जब मन नहीं भरा तो घर से निकाल दिया, एक महिला की दास्तान
विज्ञापन


पुलिस मृतक के घर एवं प्रखंड मुख्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है।घटना को लेकर मृतक के साला राकेश कुमार ने हत्या कर देने का आशंका जताया है। उन्होंने बताया कि संजय कुमार का किसी से कोई विवाद नहीं था अपने अच्छे और मृदुभाषी व्यवहार के कारण सब लोग में लोकप्रिय थे और यहां पर अच्छा काम कर रहे थे। मोतीपुर में बीते पंद्रह साल से अधिक समय से साइबर कैफे को चला रहे थे। हमें आशंका है कि उनके काम से यहां के कुछ लोग में नागवार गुजर रहा था, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी राजधानी, जमीन विवाद को लेकर कई राउंड हुई फायरिंग

पूरे मामले को लेकर में डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि एक कैफे संचालक की संदिग्ध शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस घटना की हर बिंदु पर अनुसंधान पर काम कर रही है।मृतक पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। परिजन का बयान लिया जा रहा है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें