बाबा गरीबनाथ मंदिर में उमड़े भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
शिव के प्रिय माह सावन माह चल रहा है और सावन माह में आज बुधवार को शिवरात्रि है। इसको लेकर शहर के सभी शिव मंदिर शिवालयों में पूजन के लिए उमड़ी भीड़ हुई है। इस दौरान में भक्तों में बाबा के दर्शन पूजन को लेकर के उत्साह है।
बता दें कि बाबा के पूजन के लिए श्वेत पुष्प, बेलपत्र, चढ़ाकर पूजा अर्चना करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। शिवपुराण में इस दिन का है खास महत्व और इसको लेकर के भक्त में भी खास उत्साह है।शिवरात्रि के चलते भक्त दूर-दूर से मंदिर में आकर बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं मंदिर में भी इस दिन को खास बनाने के लिए भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि आज सावन के शिवरात्रि को लेकर बाबा गरीब नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हज़ारों की संख्या में पहुंचे।
भक्तों ने किया है बाबा का जलाभिषेक
पूजा अर्चना करने वाले भक्तों पर महादेव की कृपा बनी रहती है। वहीं दर्शन के लिए आने वाले भक्त ने कहा कि आज बाबा की बरसाती है खास कृपा इसलिए सुबह से आए हुए हैं। बाबा गरीब नाथ मंदिर में भी आज सुबह से ही हजारों हजार की संख्या में श्रदालु पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं।
बाबा गरीबनाथ धाम के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि इस सावन माह में एक शिवरात्रि आती है और यह आज है। सावन माह की इस शिवरात्रि का शिवपुराण में विशेष धार्मिक मान्यता और महत्व है कहते हैं कि इस दिन सच्चे मन से जो भक्त बाबा गरीब नाथ को पूजन और जलाभिषेक करते हैं और उसकी मनोकामनाएं सोमवार के फल के बराबर मिल जाती। यही नहीं ऐसी मान्यता भी है कि आज के दिन अगर कोई भक्त मिट्टी का शिवलिंग बनाकर उसकी पूजा बेल पत्र और फूलों से करता है उसकी भी मनोकामनाएं भगवान शिवपुरी करते हैं। बाबा गरीब नाथ मंदिर में भक्तों के लिए खास तैयारी की गई थी।