फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बाइक सवार बदमाशों ने दो भाइयों को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 01 Aug 2024 12:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में आपसी विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने दो भाइयों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए।
 
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में दो भाइयों को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए। परिवार वालों ने घायल को इलाज के लिए आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल भर्ती कराया। सदर अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


दोनों युवक को पैर में गोली मारी गई है। डॉक्टर के मुताबिक दोनों युवक खतरे से बाहर बताया गया। घायल युवक कंचनपुर निवासी दुलार महतो के पुत्र सुनील महतो एवं सागर महतो पुत्र पंकज कुमार बताया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों भाई घर के पास खड़ा था। पड़ोस के लोग से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था।

इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके पर पहुंचकर दोनों भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। परिवार वालों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। फिलहाल परिवार के लोग घायल का इलाज करने में जुटे हैं। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें