फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अपराधियों के हौसले बुलंद, व्यवसायी के घर के बाहर फायरिंग; एक करोड़ रंगदारी नहीं देने पर चेतावनी

Mon, 22 Jul 2024 11:20 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: लालगंज के थाना क्षेत्र के पूर्व नगर अध्यक्ष सह वर्तमान वार्ड पार्षद पति फर्नीचर कारोबारी धर्मेंद्र शर्मा के घर पर अपराधियों ने फायरिंग की है। गोली चलने की सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के लालगंज मे 14 जुलाई की रात्रि लालगंज के प्रसिद्ध लकड़ी व्यापारी धर्मेंद्र शर्मा से बेऊर जेल में बंद अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी।  18 जुलाई को अपराधियों के द्वारा धमकी दी गई थी कि रंगदारी नहीं देने पर जान से मार दिया जाएगा।

विज्ञापन


जिसको लेकर लकड़ी व्यापारी के द्वारा थाने में FIR भी दर्ज कराई गई थी। वहीं लकड़ी  व्यापारी को सुरक्षा भी दी गई है। इसके बाद आज रात्रि में अपराधियों के द्वारा धर्मेंद्र शर्मा के चिमनापुर स्थित आवास पर फायरिंग की गई। जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय लालगंज थाने की पुलिस एवं डायल 112 की पुलिस टीम मौके ने पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई है।

बताया गया लालगंज तीन पुलवा स्थित आवास से आज ही पूरे परिवार को पुलिस के द्वारा एस्कॉर्ट करके चिमनापुर स्थित आवास पर लाया गया था। घर पर लाने के 1 घंटे बाद अपराधियों ने घर के बाहर हवाई फायरिंग की है। इस घटना के बाद पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। मामले को लेकर एसडीओपी ने बताया कि धर्मेंद्र शर्मा के घर के बाहर फायरिंग की सूचना मिली है। हम लोग घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें