फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हाजीपुर समाहरणालय परिसर में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने पकड़ा; जानें मामला

Fri, 29 Aug 2025 10:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

Hajipur News: हाजीपुर समाहरणालय परिसर में एक परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने समय रहते रोक लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि भू-माफिया ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
समाहरणालय परिसर में सामूहिक आत्मदाह की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली के हाजीपुर समाहरणालय परिसर में एक परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया। लालगंज थाना क्षेत्र के करौना गांव निवासी संजीत कुमार तिवारी ने अपने परिवार के साथ यह कदम उठाया। संजीत ने आरोप लगाया कि भू-माफिया ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि लालगंज अंचलाधिकारी और थाना पुलिस से मदद मांगी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने जब समाहरणालय परिसर में पेट्रोल छिड़का, तो मौजूद लोगों ने शोर मचाया। पुलिसकर्मी और गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने संजीत को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

 
हाजीपुर एसडीओ रामबाबू बैठा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। उन्होंने संजीत को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में उन्हें नगर थाने भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, पंचर की दुकान चलाता है वाहन चालक 'राजा'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, लालगंज थाना क्षेत्र के करौना गांव निवासी संजीत कुमार तिवारी ने अपने परिवार के साथ समाहरणालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। संजीत ने आरोप लगाया कि भू-माफिया ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि लालगंज अंचलाधिकारी और थाना पुलिस से मदद मांगी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद तंग आकर परिवार ने जब समाहरणालय परिसर में पेट्रोल छिड़का, तो मौजूद लोगों ने शोर मचाया। पुलिसकर्मी और गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने संजीत को हिरासत में ले लिया। हाजीपुर एसडीओ रामबाबू बैठा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। उन्होंने संजीत को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में उन्हें नगर थाने भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: दुष्कर्म के बाद महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, खेत में मिला अर्धनग्न शव; बेटी और सास पर भी हमला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें