फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : राहुल गांधी के वायनाड प्रतिद्वंद्वी भी मतदाता अधिकार यात्रा में हुए शामिल, कहा- आपके साथ हैं खड़े

Fri, 29 Aug 2025 09:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण

सार

Bihar : केरल में हुए लोक सभा चुनाव में वायनाड में सीपीआई नेता एनी राजा राहुल गाँधी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। यह अलग बात है कि उनको जबर्दस्त हार मिली थी। अब ताज्जुब की बात यह है कि एनी राजा भी राहुल गांधी का साथ देने इस यात्रा में शामिल हो गये हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव से मिलते  सीपीआई नेता एनी राजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता अधिकार यात्रा पश्चिम चंपारण पहुंचा, जिसमें राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव के साथ सीपीआई नेता एनी राजा भी इस यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर एनी राजा ने कहा कि मतदान का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है। यह हमें अपनी सरकार चुनने का अधिकार देता है। चुनाव हमारे देश में सच्ची समानता को दर्शाता हैं, जहां हर वोट का मूल्य समान है, चाहे वह अमीर द्वारा दिया गया हो या गरीब द्वारा। हम इस अधिकार को छीनने के किसी भी प्रयास के खिलाफ दृढ़ता से खड़े हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: PM मोदी को अपशब्द के विरोध में भाजपा का हल्लाबोल, कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में घुसकर तोड़फोड़
विज्ञापन


राहुल गांधी के विरोध में वायनाड से चुनाव लड़े थे एनी राजा
एनी राजा सीपीआई के नेता हैं। यह वह हैं जो वायनाड से राहुल गांधी के विरोध में उम्मीदवार बने थे। राहुल गाँधी ने एनी राजा को 3.64 लाख वोटों के अंतर से हराया था। ये अलग बात है कि बाद में राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए वायनाड की सीट छोड़ दी थी और फिर उत्तर प्रदेश में रायबरेली सीट बरकरार रखी। राहुल गांधी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ पूरे बिहार में 'मतदाता अधिकार यात्रा' कर रहे हैं। यह यात्रा 17 अगस्त से रोहतास जिले के सासाराम से शुरू की गई थी, जो 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी। मतदाता अधिकार यात्रा सासाराम से निकलकर गयाजी, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, कटिहार, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया होते हुए पश्चिम चंपारण पहुंची है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें