फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्व सांसद रामकृपाल यादव बोले- बंगाल में अमन-चैन को बहाल करने के लिए केंद्र सरकार की कड़ी निगाह

Wed, 16 Apr 2025 04:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Former MP Ramkripal Yadav: भाजपा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने बंगाल में हो रहे हिंसक प्रदर्शन को लेकर ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है। पूर्व सांसद ने कहा, बंगाल में मौजूद ममता दीदी की सरकार की संरक्षण प्राप्त लोगों के द्वारा हिंसक आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद रामकृपाल यादव सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव वैशाली जिले में हाजीपुर पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया , जिसमें हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। जहां पर 2025 विधानसभा चुनाव जीतने का मंत्र सांसद के द्वारा कार्यकर्ताओं को दिया गया। इस दौरान हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए भाजपा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने बंगाल में हो रहे हिंसक प्रदर्शन को लेकर ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व सांसद ने कहा, बंगाल में मौजूद ममता दीदी की सरकार की संरक्षण प्राप्त लोगों के द्वारा हिंसक आंदोलन किया जा रहा है। केंद्र सरकार की नजर बंगाल की हालत पर बनी हुई है। लगातार इसकी मॉनिटरिंग भी केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बंगाल में आज जो खून खराबा हो रहा है, वहां के माननीय मुख्यमंत्री की संरक्षण में हो रहा है। टीएमसी की सरकार वहां पर जातिगत हमले करवा रही है। एक वर्ग के लोगों को टारगेट करने की छूट दे रखी है।

यह भी पढ़ें: भ्रष्ट अंचलाधिकारी ने दो बार अलग-अलग नाम से पास की मैट्रिक परीक्षा, एसवीयू की जांच में खुली पोल
विज्ञापन


मुर्शिदाबाद और अगल-बगल की स्थिति काफी खराब है। वहां के लोग पलायन कर रहे हैं। वहां आज कोई सुरक्षित नहीं है। वहां की सरकार अपने दायित्व का निवारण नहीं कर रही है। मैं वहां के सरकार पर सीधा आरोप लगता हूं। केंद्रीय सरकार कड़ी निगाह रखी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दो पक्षों के बीच फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल, पुलिस ने बदमाशों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रपति शासन लगाने के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार कड़ी निगाह रखी हुई है। वक्त आने पर अमन शांति के लिए सभी कार्रवाई किया जाएगा। बंगाल में अमन-चैन बहाल हो जाए। जान माल की सुरक्षा संवैधानिक दायित्व का निवारण वहां कि सरकार नहीं कर रही है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें