फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छठ घाट से लौटकर चापाकल पर बर्तन धो रही महिला को बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, GMCH में इलाज जारी

Fri, 08 Nov 2024 01:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

छठ घाट से लौटकर घर पहुंची महिला चापाकल पर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान बदमाश घर में घुस गए और महिला को गोली मार दी। घायल महिला का जीएमसीएच में इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में छठ घाट से लौटकर चापाकल पर बर्तन धो रहे एक महिला को घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दिया है। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र मोहछी बनकटवा गांव की है। घायल महिला की पहचान मोहछी बनकटवा गांव निवासी रामबहादुर सिंह के 45 वर्षीय पत्नी इंदू देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घायल महिला को इलाज के लिए परिजनों ने जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल के परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात छठ घाट से लौटने के बाद इंदू घर के लोगों को खाना खिलाकर बर्तन धोने चापाकल पर चली गई। इसी दौरान किसी ने गोली चला दिया। जो इंदू के कमर में जाकर लग गई। हालांकि, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद उसे इलाज के लिए जीएमसीएच पहुंचाया है। वही, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

इधर, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल महिला की पहचान मोहछी बनकटवा गांव निवासी राम बहादुर सिंह के 45 वर्षीय पत्नी इंदू देवी के रूप में की गई है। पुलिस मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। वहीं, सदर एसडीपीओ-वन विवेक दीप ने बताया कि इंदू के कमर में एक गोली लगी है। वे खुद जीएमसीएच पहुंच कर घायल एवं उनके परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लिए। मौके से पुलिस ने एक टूटा हुआ बुलेट बरामद की है। उन्होंने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। घटना के तह तक पुलिस पहुंचने में हर संभव प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें