फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से लगी आग, एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे; स्थिति गंभीर

Thu, 07 Nov 2024 10:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar : एक तरफ पूरे बिहार में आस्था के महापर्व छठ पूजा की धूम है, वहीं दूसरी तरफ गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई इस दौरान एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। डॉक्टर ने तीनों की स्थिति को गंभीर बताया है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दिन खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गई, जिससे एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। डॉक्टर के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक है। तीनों घायलों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव के वार्ड नंबर एक ही है। घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना में विक्रम शाह की पत्नी रीता देवी और उसके दो लड़के रवि कुमार और प्रशांत कुमार बुरी तरह झुलस गये हैं।

विज्ञापन


गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी आग 
घटना के संबंध में घायलों के परिजन का कहना है कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर एक ही परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर खाना बना रहे थे, तभी अचानक गैस के पाइप से रिसाव होने लगा और सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल था। वहीं गैस सिलेंडर के पास बैठे उक्त तीनों लोग गैस से लगी आग को बुझाने लगे। इस दौरान तीनों बुरी तरह से  झुलस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर वहां आये और किसी तरह आग को बुझाए। तीनों बहुत बुरी तरह से झुलस गये थे। आननफानन में आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उनके बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। फिलहाल रीता देवी, रवि कुमार और प्रशांत कुमार का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें