फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: पारू में चुनावी जनसभा में हंगामा, चिराग की देरी से नाराज लोगों ने तोड़ी कुर्सियां; अफरातफरी

Tue, 04 Nov 2025 09:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर के पारू विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी मदन चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा में चिराग पासवान के देर से पहुंचने पर नाराज लोगों ने कुर्सियां तोड़ दीं और हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
 
विज्ञापन
सभास्थल पर तोड़-फोड़ करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के पारू विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर में मंगलवार को आयोजित एनडीए की चुनावी जनसभा उस समय बेकाबू हो गई जब लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तय समय से काफी देर बाद पहुंचे। सभा स्थल पर कई घंटे तक इंतजार कर रहे लोगों का धैर्य जवाब दे गया और नाराज भीड़ ने कुर्सियां तोड़ना शुरू कर दिया। अचानक शुरू हुए हंगामे से सभा स्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
पुलिस ने भीड़ को किया नियंत्रित
चिराग पासवान के मंच पर पहुंचने से पहले ही लोगों की नाराजगी चरम पर थी। जब वे पहुंचे और संबोधन शुरू किया, तभी कुछ लोग मंच की ओर बढ़ने लगे, जिससे सुरक्षा बलों को बीच में आना पड़ा। पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभालने का प्रयास किया और लोगों को पीछे हटाने के लिए बैरिकेडिंग के पास सुरक्षा बढ़ा दी। इस बीच कई कुर्सियां टूट गईं और कुछ देर तक अराजक माहौल बना रहा।
 
लंबे इंतजार से नाराज हुई भीड़, सभा स्थल पर मचा हड़कंप
चुनावी कार्यक्रम के तहत दोपहर 12 बजे चिराग पासवान के पहुंचने की घोषणा की गई थी, लेकिन वे कई घंटे देरी से पहुंचे। भीड़ में मौजूद लोगों ने बताया कि वे सुबह से ही मैदान में जुटे थे और बार-बार कार्यक्रम शुरू होने की उम्मीद कर रहे थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, लोगों में असंतोष बढ़ता गया और चिराग पासवान के पहुंचने पर कुछ युवाओं ने नाराजगी में कुर्सियां तोड़नी शुरू कर दीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Election: 'घर से उसी को निकलने दो जो हमारे पक्ष में वोट करे!' ललन सिंह का वीडियो वायरल; एफआईआर हुई दर्ज
 
एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में थी सभा, नेता का भाषण जारी रहा
यह जनसभा एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार मदन चौधरी के समर्थन में आयोजित की गई थी। मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया, तब भीड़ के कुछ हिस्सों में हंगामा और नारेबाजी जारी रही। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए कार्यक्रम को जारी रहने दिया।
विज्ञापन

 
चुनावी जोश में बदल गया असंतोष, प्रशासन सतर्क
सभा स्थल पर हुए हंगामे के बाद स्थानीय प्रशासन ने स्थिति की समीक्षा की और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन कुछ कुर्सियां और अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हुई हैं।


यह भी पढ़ें- Bihar Election: भाजपा के पूर्व मंत्री ने NDA सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- 62 हजार करोड़ का हुआ घोटाला
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें