फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : महिला के साथ यौन शोषण और धमकी का आरोप, वार्ड पार्षद पति फरार; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 05 Aug 2025 03:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: महिला द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, जब दीपक कुमार को शिकायत की भनक लगी तो उसने रास्ते में महिला को अगवा करने का प्रयास किया। इस दौरान धक्का-मुक्की में पीड़िता गिर गई और घायल हो गई।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र की एक 30 वर्षीय महिला ने स्थानीय वार्ड पार्षद पति दीपक कुमार पर अश्लील फोटो के जरिये यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने महनार थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के ही दीपक कुमार, जो वार्ड संख्या 25 की पार्षद के पति हैं, ने पहले उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं और बीते छह महीनों से ब्लैकमेल कर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने करीब 20 बार जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी दी।

महिला द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, जब दीपक कुमार को शिकायत की भनक लगी तो उसने रास्ते में महिला को अगवा करने का प्रयास किया। इस दौरान धक्का-मुक्की में पीड़िता गिर गई और घायल हो गई। उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन


पढ़ें: 'रोड नहीं तो वोट नहीं'...औरंगाबाद के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का एलान, जानें किसके लिए मुसीबत

मामले में महनार थाना अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं, आरोपी दीपक कुमार की ओर से भी मारपीट और छेड़खानी का एक आवेदन दिया गया है, जिस पर भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी दीपक कुमार की तलाश में छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि दीपक कुमार इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 29 जनवरी 2024 को एक पारिवारिक विवाद में पंचायत के दौरान एक महिला का बाल मुंडवाने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वह मामला भी काफी सुर्खियों में रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें