फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: साइबर फ्रॉड ने पहले TRAI का अधिकारी बन चिकित्सक को फंसाया, फिर मांगी पूरी जानकारी; जानें मामला

Tue, 30 Jan 2024 02:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Hindi News: मुजफ्फरपुर शहर के एक शिशु रोग चिकित्सक को एक साइबर अपराधी ने ट्राई का बड़ा अधिकारी बताकर फंसा लिया। फिर आधार कार्ड और अन्य जानकारी ले ली। यह पूरा घटनाक्रम एक सोशल मीडिया एप टेलीग्राम पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के एक शिशु रोग चिकित्सक के साइबर फ्रॉड का शिकार होने का मामला सामने आया है। दरअसल, ठग ने खुद को ट्राई (TRAI) का एक अधिकारी बनकर किया कॉल और फिर सभी जानकारी मांग लीं। उसके बाद शक होने पर चिकित्सक ने साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया। यह मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर शहर के एक शिशु रोग चिकित्सक को एक साइबर अपराधी ने ट्राई का बड़ा अधिकारी बताकर फंसा लिया। फिर आधार कार्ड और अन्य जानकारी ले ली। यह पूरा घटनाक्रम एक सोशल मीडिया एप टेलीग्राम पर हुआ। इसके बाद डरे हुए चिकित्सक ने इस वाकये के बारे में अपने एक साथी को बताया। उसके बाद पता चला कि उसको ट्रैप किया गया है। पीड़ित डॉक्टर विमलेश कुमार ने इसको लेकर जिले के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।
 
क्या है पूरा माजरा
दरअसल, साइबर फ्रॉड ने चिकित्सक को कॉल करके बताया कि उसके नंबर का मिसयूज (गलत प्रयोग) करके ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेकर कई तरह के गंभीर और अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं। मैं खुद एक ट्राई का अधिकारी हूं, इसलिए मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के हजरतगंज में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करानी है।
विज्ञापन


साइबर अपराधी ने कहा कि इसलिए अपनी पूरी जानकारी और आधार कार्ड की फोटो को हमारे टेलीग्राम अकाउंट पर भेज दें। ताकि अनैतिक और धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस तरह चिकित्सक झांसे में आ गए और उन्होंने टेलीग्राम एप पर मांगी जानकारी को साझा कर दिया। इसके बाद आशंका होने पर पीड़ित चिकित्सक ने साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें