शिवहर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर श्यामपुर पंचायत के मुखिया प्रकाश कुमार उर्फ गोलू बाबू से जान से मारने की धमकी और रंगदारी मांगने के मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता करते हुए कहा है कि 14 अप्रैल को श्यामपुर पंचायत के मुखिया प्रकाश कुमार उर्फ गोलू बाबू के मोबाइल पर 10-15 अज्ञात मोबाइल नंबर से रात करीब 9:30 बजे से 10 लाख रुपये मांगते हुए जान से मारने की धमकी की सूचना प्राप्त हुई थी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि इस संबंध में श्यामपुर भटहा में भी कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। इस कांड का सफल उद्वेदन एवं कांड में संल्पित अज्ञात अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य एवं विभिन्न बिंदुओं पर साक्ष्य संकलन करते हुए अन्य गुप्त सूत्रों एवं गुप्तचर की मदद से इस घटना में संयुक्त मुख्य अपराध कर्मी मोतिहारी जिले के फेनहरा थाना अंतर्गत परसौनी निवासी स्वर्गीय चितरंजन सिंह के पुत्र धीरेंद्र सिंह को फूलकहां के समीप मिडिल स्कूल से गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: दूध टैंकर वाहन ने दो मजदूरों को कुचला, एक की मौके पर हुई मौत, दूसरा गंभीर घायल
गिरफ्तार मुख्य अपराध कर्मी के पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में श्यामपुर थाना में आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि इस घटना में संल्पित मुख्य अपराध कर्मी धीरेंद्र सिंह शिवहर जिला के टॉप 10 अपराधकर्मी में शामिल है एवं 25000 का इनामी अपराधकर्मी है। इसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
यह भी पढ़ें: बेटे ने मां का गला काट दिया, लोहे का चॉपर लेकर वार किया, फिलहाल महिला की...
रामबन रोहुआ के मुखिया सुबोध राय के हत्या में जेल भी जा चुका है। श्यामपुर भटहा, तरियानी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत जेल भी जा चुका है। साथ ही इस कांड में संल्पित अन्य अपराध कर्मी की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न स्थानों पर आसूचना एवं साक्ष्य संकलन कर छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया है कि 25000 इनाम गिरफ्तार करने वाले टीम को दिया जाएगा। इसके अलावा भी इस टीम को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर श्यामपुर भटहा के थाना अध्यक्ष सुनील कुमार भी रहे मौजूद।