फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने कांट्रेक्टर को मारी गोली, हालत गंभीर; पट्टेदार पर आरोप

Sat, 05 Oct 2024 01:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Crime: एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है और गोलीकांड में पट्टेदार का नाम सामने आ रहा है। घटना के पीछे के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थानाक्षेत्र के बासोकुंड गांव में दिनदहाड़े गोलीकांड की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। ठेकेदार पिंटू सिंह (35) को शनिवार सुबह लगभग 11 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। उस समय वह मंदिर दर्शन के लिए अपने घर से निकले थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, पिंटू सिंह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, ठेकेदार पिंटू सिंह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जा रहे थे। तभी लाल रंग की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से पिंटू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिर पड़े। आसपास के लोगों और उनके परिजनों ने उन्हें फौरन पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शहर के बड़े अस्पताल में भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार पिंटू की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
 
घायल पिंटू सिंह ने बताया कि उन्हें लाल रंग बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी, लेकिन वे उन्हें पहचान नहीं सके। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनके पट्टेदारों के साथ विवाद चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में उनके भतीजे का हाथ हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, घरेलू विवाद के चलते भतीजे ने दादा की लाइसेंसी बंदूक से पिंटू सिंह पर हमला किया। पुलिस भी इस पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है और गोलीकांड में पट्टेदार का नाम सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
 
वहीं, घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। क्षेत्र के लोग पिंटू सिंह को मिलनसार और शांत व्यक्ति के रूप में जानते हैं। घरेलू विवाद में इस तरह की हिंसा ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है, और लोग इस मामले में त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें