फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नाम पूछकर व्यवसायी पर चाकू लेकर टूट पड़ा नकाबपोश; मोतिहारी में दिन-दहाड़े हुई वारदात

Tue, 17 Sep 2024 09:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari Crime: थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधी की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी के ढाका माध्यमिक उच्च विद्यालय के पास मंगलवार को तीन बजे दिन में शहर के बीचों-बीच अज्ञात अपराधियों ने चाकू से गोद-गोद कर एक व्यवसायी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल की पहचान चिरैया थानाक्षेत्र के भागवतपुर भलुवहिया गांव निवासी अवधेश सिंह के बेटे अमित कुमार सिंह के रूप में की गई है। वहीं, हमले के बाद आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन में इलाज के लिए  घायल व्यापारी को अनुमंडलीय अस्पताल ढाका में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी अमित कुमार सिंह पिछले तीन चार बर्षों से ढाका में सोलर लाइट का कारोबार करता था। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि दुकानदार अमित अपनी दुकान के काउंटर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक अपराधी दुकान में आया और नाम पूछने के बाद चाकू निकालकर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान पेट, सीना और पीठ सहित कई जगहों पर लगातार हमला किया गया।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधी की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अपराधियों में से एक ने मास्क लगाकर घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इधर, शहर के बीचों-बीच इस तरह दिनदहाड़े व्यवसायी को चाकू से गोदकर घायल करने से व्यवसायियों में काफी आक्रोश है। गौरतलब है कि मोतिहारी जिले में बेखौफ अपराधी आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जो पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें