फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मेला घूमने आई नाबालिग बच्ची के साथ किया गया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो को पकड़ा; एक आरोपी फरार

Fri, 03 Oct 2025 04:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Crime: ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया एक बच्ची के साथ कुछ आरोपियों के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान पर दो आरोपियों को पकड़ा है, वहीं एक अन्य की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में दशहरा मेला घूमने गई एक नाबालिग बच्ची के साथ में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। देर रात को आरोपियों ने बच्ची को अकेले पाकर पंडाल के पीछे ले जाकर बारी बारी से उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को बताई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करजा थाना क्षेत्र इलाके में कल यानी गुरुवार को दशहरा मेला का आयोजन किया गया था। इसी दौरान मेले में घूमने आई एक नाबालिक बच्ची को कुछ आरोपियों ने पकड़ लिया और फिर वहां बने पंडाल के पीछे ले जाकर उसकी अस्मत को लूट लिया। इस घटना के बाद जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन बच्ची की खोजबीन में लग गए। फिर कुछ घंटे बाद किसी तरह से बच्ची खुद अपने घर पहुंची और फिर उसके बाद इस पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को बताई। 

पढ़ें; बेगूसराय में नाबालिग बच्ची का पानी में मिला शव, उग्र भीड़ ने पूर्व मंत्री के घर के सामने किया बवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया एक बच्ची के साथ कुछ आरोपियों के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान पर दो आरोपियों को पकड़ा है, वहीं एक अन्य की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें