फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मोतिहारी में खेत में सो रहे किसान की कुदाल से काटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 31 Aug 2024 02:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari Crime: थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी के लिए आवेदन भी नहीं आया है। आवेदन मिलने पर मृतक के परिजन जो कारण बताएंगे उसपर जांच की जाएगी। वैसे पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करने और अपराधियों की पहचान की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मामले की छानबीन करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी चंपारण जिले के चैता गांव में एक व्यक्ति की कुदाल से काटकर अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गांव के वार्ड-2 निवासी छोटेलाल साह की उस वक्त हत्या हो गई जब वह धान के खेत में चारपाई पर सोए हुए थे। सोए अवस्था में अज्ञात अपराधी आए और कुदाल से काटकर हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद छोटेलाल के घरवालों पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, धान के खेत में पानी की कमी को देखते हुए किसान छोटेलाल अपने खेत में मोटर से पटवन कर रहे थे। पटवन देर रात तक होने के कारण वह धान के खेत में ही सो गए। उसके बाद सोए अवस्था में ही उनकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पकड़ी दयाल डीएसपी सुबोध कुमार, इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष शकुंतला कुमारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।

विज्ञापन


मृतक के भतीजे रवि शंकर साह ने बताया कि कुदाल से उनके शरीर को काट कर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि छोटेलाल साह आलू-प्याज का व्यवसाय भी करते थे। किसान की हत्या के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है। गांव में भी अफरातफरी का माहौल है और लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन

 
वहीं, पुलिस ने बताया कि मृत किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के स्पष्ट कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी के लिए आवेदन भी नहीं आया है। आवेदन मिलने पर मृतक के परिजन जो कारण बताएंगे उसपर जांच की जाएगी। वैसे पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा करने और अपराधियों की पहचान की दिशा में काम कर रही है। इसकी वैज्ञानिक तरीके से भी जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें