फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'मेरी मां का भी अपमान कर चुके हैं ये', मुजफ्फरपुर में नव संकल्प महासभा में राजद-कांग्रेस पर बरसे चिराग

Thu, 04 Sep 2025 04:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: चिराग पासवान ने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दलों के नेताओं में महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उनकी मां का अपमान किया गया और हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी की मां का भी अपमान किया गया।
विज्ञापन
मंच पर मौजूद चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के एमआईटी कॉलेज मैदान में गुरुवार को आयोजित नव संकल्प महासभा में केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मैदान में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। सभा में मंच पर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी, वैशाली सांसद वीणा देवी और जमुई सांसद अरुण भारती भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में चिराग पासवान ने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दलों के नेताओं में महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले उनकी मां का अपमान किया गया और हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी की मां का भी अपमान किया गया। चिराग ने कहा कि “यह चुनाव बिहार के भविष्य का चुनाव है और यह तय करेगा कि राज्य किस दिशा में जाएगा।

विज्ञापन


पढ़ें: राजगीर में भूटान मॉनेस्ट्री का उद्घाटन, भारत-भूटान मैत्री को मिली नई ऊंचाई; किरेन रिजिजू भी रहे मौजूद

'कांग्रेस और राजद के पास था, फिर भी बिहार पिछड़ा रह गया'
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस और राजद जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस और राजद के नेता जनता के बीच आते हैं और बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन सवाल यह है कि इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद बिहार का विकास क्यों नहीं हुआ। चिराग ने कहा कि पूरे 90 का दशक कांग्रेस और राजद के पास था, फिर भी बिहार पिछड़ा रह गया। उस दौर को याद कर आज भी लोग सिहर उठते हैं और डरते हैं। बिहार के लोगों को ‘दूसरे बिहारी’ कहकर अपमानित किया गया। मुझे बिहारी होने पर गर्व है और हर बिहारी को इस पर गर्व होना चाहिए।

विपक्षी षड्यंत्र से नहीं टूटेंगे चिराग

विज्ञापन

चिराग पासवान ने कहा कि विपक्षी दल उन्हें तोड़ने और खत्म करने के लिए लगातार षड्यंत्र रचते हैं, लेकिन वह कभी टूटे नहीं और न टूटेंगे। उन्होंने कहा कि कितने बड़े-बड़े षड्यंत्र किए गए, लेकिन मैं डटा रहा। मैंने विकसित बिहार बनाने का संकल्प लिया है और जब तक बिहार को विकसित राज्य नहीं बना दूंगा, तब तक लड़ता रहूंगा। चिराग पासवान न कभी टूटा है और न टूटेगा।

चिराग का नया MY फार्मूला : महिला और युवा

विज्ञापन

राजद की MY समीकरण पर तंज कसते हुए चिराग पासवान ने कहा कि उनके लिए MY का अर्थ महिला और युवा है। उन्होंने कहा कि राजद के MY में जात-पात और संकीर्ण सोच है, जिससे लोग कटते जा रहे हैं। जबकि हमारे MY में व्यावहारिकता है और यह बिहार की नई ताकत बनेगा।

पढ़ें: आपसी विवाद में जमकर हुई मारपीट, फिर चली गोली, तीन लोग घायल; पुलिस जांच में जुटी

सभा में चिराग पासवान के प्रशंसकों का भी उत्साह देखने लायक था। उनके जबरा फैन विनोद कुमार पासवान ने कहा कि वे शुरू से चिराग को सुनते आ रहे हैं और हर सभा में पहुंचते हैं। वहीं, दूसरे प्रशंसक सुभाष पासवान ने चिराग को भगवान समान बताते हुए कहा कि वे नरेंद्र मोदी के हनुमान हैं और ठीक उसी तरह उनके लिए भी चिराग पासवान हनुमान हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें