फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कोचिंग जा रहे 9वीं के छात्र का अपहरण; BJP नेता के भतीजे को ढूंढ़ ही रही थी पुलिस, फिर उसका फोन आ गया...

Wed, 07 Feb 2024 06:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah Hindi News: बेतिया में कोचिंग के लिए जा रहे भाजपा नेता के भतीजे का अपहरण हो गया। पुलिस भी उसकी छानबीन में जुट गई। परिवार वालों की सांसे हलक में अटक गईं थी कि अचानक अपहृत बच्चे का फोन आ गया और उसे बरामद कर लिया गया। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
अपहृत छात्र आदित्य राज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में कोचिंग जा रहे एक छात्र का अपहरण कर लिया गया है। अपह्रत किशोर नौवीं वर्ग का छात्र है, जो भाजपा नेता का भतीजा है और रामकृष्ण स्कूल में पढ़ाई करता है। बुधवार की सुबह आठ बजे वह साइकिल से कोचिंग के लिए जा रहा था, जिसका अपहरण कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और इलाके में सनसनी फैल गई। इसके साथ ही लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। फिर अचानक छात्र का फोन आ गया और उसे सकुशल बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन



 
कोचिंग जाते वक्त हुआ अपहरण
जानकारी के मुताबिक, अपह्रत छात्र की पहचान भाजपा नेता वीरेंद्र राय के भतीजे आदित्य राज (14) के रूप में की गई है। उसका अपहरण कोचिंग जाने के दौरान अपराधियों ने रास्ते से ही कर लिया। वहीं, सूचना के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इधर, एसपी अमरकेश डी ने बताया कि अपहरण का मामला नहीं है। बच्चा खुद से कहीं गया हुआ है। सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
‘एक होटल के पास कुछ लोग छोड़कर चले गए’
पुलिस ने अपह्रत आदित्य को सकुशल बरामद कर लिया है। आदित्य की साइकिल और स्कूल बैग सड़क किनारे गिरा मिला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी थी और सीसीटीवी खंगाल रही थी। बेतिया एसपी अमरकेश डी ने तुरंत एक टीम गठित कर मामले की जांच में तेजी लाने की बात कही। उसके बाद पुलिस ने हर जगह नाकेबंदी कर दी। इसी बीच अपहृत छात्र ने घर वालों को फोन कर जानकारी दी कि मुझे पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी में एक होटल के पास कुछ लोग छोड़कर चले गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें