फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ढाई करोड़ रुपये लेकर जा रही कैश वैन पर हमला! बदमाशों ने की लूट की कोशिश, ग्रामीणों ने नाकाम की साजिश

Thu, 25 Jun 2026 09:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Vaishali News: वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सीएमएस कंपनी की कैश वैन से ढाई करोड़ रुपये लूटने की कोशिश की। हथियारबंद बदमाशों ने वैन को घेरकर कर्मचारियों को बंधक बनाने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ, ग्रामीणों की तत्परता और पुलिस की घेराबंदी से वारदात विफल हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिला के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी पोखर के समीप अपराधियों ने सीएमएस कंपनी की एक कैश वैन को लूटने की दुस्साहसिक कोशिश की, जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता ने नाकाम कर दिया। इस घटना में पुलिस ने एक अपराधी को पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


ढाई करोड़ रुपये लेकर निकली थी कैश वैन
मिली जानकारी के अनुसार, सीएमएस कंपनी की कैश वैन महुआ स्थित सेंट्रल बैंक से ढाई करोड़ रुपये लेकर हाजीपुर के विभिन्न एटीएम में नकदी डालने के लिए निकली थी। जैसे ही गाड़ी महुआ थाना क्षेत्र के बाईपास मोड़ के समीप पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे पांच अपराधियों ने उसे घेर लिया।

हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बनाने की कोशिश
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधी दो वाहनों पर सवार होकर आए थे। तीन अपराधी जबरन कैश वैन में चढ़ गए और हथियार के बल पर ड्राइवर एवं कर्मियों को बंधक बनाने का प्रयास किया। स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई, लेकिन ड्राइवर ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया।
विज्ञापन


ड्राइवर की समझदारी से नाकाम हुई वारदात
ड्राइवर ने घबराने के बजाय गाड़ी की गति तेज कर दी और सायरन बजाते हुए आगे बढ़ने लगा। सायरन और शोर सुनकर आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई और कैश वैन को सुरक्षा घेरा मिल गया।

ग्रामीणों और पुलिस की घेराबंदी में फंसे बदमाश
ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर दी। अचानक बढ़ते दबाव को देखकर अपराधी घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने एक आरोपी को मौके से दबोच लिया।

पिस्तौल और छह कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही सदर-2 डीएसपी गोपाल मंडल और डीआईयू टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान गिरफ्तार अपराधी के पास से एक पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सुरक्षा गार्ड पर मिलीभगत का संदेह
पुलिस ने संदेह के आधार पर कैश वैन के सुरक्षा गार्ड को भी हिरासत में लिया है। उस पर अपराधियों को सूचना देने और लाइनर की भूमिका निभाने का शक जताया जा रहा है। सुरक्षा गार्ड समेत दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री निशांत का कड़ा संदेश, PMCH के प्राचार्य निलंबित; क्यों हटाया, किसे बनाया गया?
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से मिली जानकारी के आधार पर फरार अन्य बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि सभी आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें