फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: इंडिगो फ्लाइट कैंसिल पर जल्द मिलेगा समाधान, हरिहरनाथ को और भव्य बनाने की तैयारी; प्रेम कुमार का बयान

Sun, 07 Dec 2025 12:53 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

सोनपुर पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन कर सोनपुर मेला का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इंडिगो एयरलाइंस की बार-बार फ्लाइट कैंसिल होने की समस्या पर केंद्र सरकार काम कर रही है और जल्द ही समाधान मिलेगा।

विज्ञापन
बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनपुर पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद कई कार्यक्रमों में शिरकत की। वैशाली जिला क्षेत्र में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हरिहरनाथ बाबा का यह प्राचीन मंदिर पूरे देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने बताया कि वे लगभग 10 दिन पहले भी यहां पूजा-अर्चना करने आए थे। सोनपुर का स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Police: पटना में रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष की मौत, अचानक सीने में दर्द हुआ, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सोनपुर मेला का आयोजन राज्य सरकार द्वारा कराया जाता है और यह मेला आम लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। सरकार के विभिन्न विभाग मेले में प्रदर्शनी लगाकर बिहार में हुए विकास और अपने प्रदर्शन को जनता के सामने रखते हैं। खान-पान, मनोरंजन और विभिन्न व्यंजनों की समुचित व्यवस्था भी मेले में रहती है, जिससे लोगों का अनुभव काफी अच्छा होता है। उन्होंने यह भी बताया कि हरिहरनाथ मंदिर का विस्तार करने पर सरकार विचार कर रही है, और आने वाले समय में यह मंदिर और अधिक भव्य रूप ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कैंसिल होने के सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से काम कर रही है और बहुत जल्द इसका समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें