फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident: मोतिहारी में पेड़ से टकराने पर कार के परखच्चे उड़े; एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत, दो लोग गंभीर

Sun, 01 Sep 2024 06:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Motihari Car Accident: मोतिहारी में एक अनियंत्रित कार पेड़ से जबरदस्त तरीके से टकरा गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार के पास खड़े स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी के रक्सौल-आदापुर नहर रोड पर धबधबवा गांव के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान ऋषभ गिरी के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान नवल पासवान और प्रकाश पासवान के रूप में हुई है। इनकी हालत नाजुक है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, यह घटना आदापुर थानाक्षेत्र के श्यामपुर चौक से पूरब धबधबवा गांव के पास हुई है। यहां एक कार की पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उक्त पेड़ की छाल तक उखड़ गई और कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।
 
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि उक्त कार में सवार तीनों लोग दोस्त थे। घर से निकल कर पांच सौ गज की दूरी भी पार नहीं कर पाए, तब तक यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तीनो एन्जॉय के मूड में थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सीधी जाकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। जोरदार टक्कर की आवाज सुन वहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार के पेड़ से टकराने के बाद इतनी तेज आवाज हुई जैसे कोई बम की आवाज हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें