फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीतामढ़ी में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी कैंप में एक जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Sun, 30 Jun 2024 06:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Sitamarhi News: थानाध्यक्ष ने कहा कि डीएसपी समेत अन्य वरीय अधिकारी मौके पर हैं। फिलहाल जांच चल रही है। वहीं कैंप के अधिकारी और कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्ट के बाद परिजनों के पास शव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
घटना को लेकर अधिकारी कुछ कहने से बच रहे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी कैंप में रविवार को एक जवान ने खुद को सरकारी राइफल से गोली मार ली। गोली उसके चेहरे के पास गर्दन में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुद को गोली मारने का क्या कारण है इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल रहा है और न ही कोई अधिकारी और कर्मी कुछ बता रहे हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान पंजाब का रहने वाला था। जवान की पहचान जगमोहन सिंह के रूप में की गई है। वह 20वीं बटालियन में तैनात थे। काफी गहमागहमी और जांच के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां कोई भी अधिकारी या कर्मी न तो वीडियो बनाने दे रहे हैं और न ही कुछ बोल रहे हैं। इतना ही नहीं आक्रोश में आकर उनके द्वारा बोला जा रहा है कि थाने से समझिए एफआईआर वहीं होगी।
 
इधर, थानाध्यक्ष ने कहा कि डीएसपी समेत अन्य वरीय अधिकारी मौके पर हैं। फिलहाल जांच चल रही है। वहीं कैंप के अधिकारी और कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्ट के बाद परिजनों के पास शव भेजा जाएगा। वहीं, पुलिस जवान के दोस्तों और परिजनों से आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें