फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पोखर में डूबने से डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत; परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Sun, 10 Mar 2024 05:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah Hindi News: मैनाटांड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर दरोगा रामसेवक सिंह को भेजा गया है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बच्ची के मौत के बाद गम में डूबा परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में रविवार को दोपहर बाद पोखर में डूबने से एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना जिले के मैनाटांड़ प्रखंड के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के सुखलही गांव की है। मृत बच्ची की पहचान सरल मियां की डेढ़ साल की बच्ची रबेया खातून के रूप में की गई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, सुखलही गांव में रविवार को दोपहर बाद ग्रामीण सरल मियां की डेढ़ साल की बच्ची रबेया खातून खेलते-खेलते पोखर में चली गई थी। लोगों के आसपास न होने के कारण पोखर में जाते वक्त बच्ची पर किसी की नजर नहीं पड़ी। जब घर वालों ने बच्ची को खोजना शुरू किया तो थोड़ी देर बाद पोखर में उतराता हुआ एक शव दिखाई दिया।

इसके बाद तुरंत लोगों ने पोखर में घुसकर शव को बाहर निकला तो देखा कि सरल मियां की बच्ची रबेया खातून का शव है। इसके बाद अबोध बच्ची की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची की मां अफसाना खातून सहित परिवार वालों को रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्ची के पिता सरल मियां जीविकोपार्जन के लिए दूसरे प्रदेश में गए हैं।
विज्ञापन

 
इधर, मैनाटांड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर दरोगा रामसेवक सिंह को भेजा गया है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों के आवेदन पर अप्राकृतिक मौत का मामला (यूडी केस) दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें