फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे पर ही जानलेवा हमला...! बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में आया था नाम

Fri, 06 Dec 2024 06:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: एसडीपीओ ने कहा कि शशांक के दावों की सत्यता की पुष्टि के लिए आवश्यक जांच की जाएगी। पुलिस का मानना है कि यह घटना शशांक द्वारा खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए रची गई हो सकती है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शशांक के दावे को पुलिस ने खारिज किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया जिले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुख्यात अपराधी शशांक पांडे ने अपने ऊपर जानलेवा हमला होने का दावा किया है। शशांक ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि बुधवार की रात जब वह बेतिया से अपने घर मैनाटांड़ के चिउटाहा जा रहा था, तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उस पर हमला किया।

विज्ञापन

 
शशांक पांडे ने दिया यह बयान
शशांक पांडे ने कहा कि घटना बलथर थानाक्षेत्र के पुरैनिया पुल के पास हुई। उसने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया, जो बलथर तक भागने में सफल रहे। पीछा करने के दौरान उसकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसने अपने वीडियो संदेश में बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की और दावा किया कि यह हमला उसकी जान लेने के उद्देश्य से किया गया था।
 
पुलिस ने खारिज किया दावा
हालांकि पुलिस ने शशांक के इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने कहा कि हमले की कोई घटना नहीं हुई है। बलथर पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, शशांक की गाड़ी एक गुमटी या घर से टकरा गई थी, जिसके बाद मामूली विवाद हुआ। न तो हमला हुआ और न ही शशांक ने किसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
शशांक पांडे का आपराधिक इतिहास
शशांक पांडे का नाम बिहार और उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ उसकी कथित संलिप्तता के लिए जाना जाता है।

  • 27 जून 2022 को शशांक पांडे गोरखपुर से हथियारों के साथ गिरफ्तार हुआ।
  • 22 अक्टूबर 2023 को मोतिहारी पुलिस ने उसे रक्सौल बॉर्डर से गिरफ्तार किया।
  • शशांक पर आरोप है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए हथियारों की सप्लाई करता था और नए लड़कों को अपराध की दुनिया में शामिल कराता था।
  • उसका नाम चर्चित सलमान खान फायरिंग केस और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में भी सामने आया था।

 
पुलिस की आगे की कार्रवाई
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसडीपीओ ने कहा कि शशांक के दावों की सत्यता की पुष्टि के लिए आवश्यक जांच की जाएगी। पुलिस का मानना है कि यह घटना शशांक द्वारा खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए रची गई हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें