वैशाली मेंस्कूल जा रही शिक्षिका की सड़क हादसा में मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास की है। मृतका की पहचान शिक्षिका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिग्गी कला पूर्वी वार्ड संख्या 25 के पवन कुमार सिंह की पत्नी कुमारी माधुरी सिन्हा (51) के रूप में की गई है।
स्कूल जाने के दौरान हुआ हादसा
जिला। हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच 22 के सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूल जा रही शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से डाक्टर ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाने की गश्ती पुलिस टीम ने घायल शिक्षिका को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शिक्षिका की स्थिति को नाजुक दिखाते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। पीएम ले जाने के दौरान शिक्षिका की मौत रास्ते में ही हो गई।
पीएमसीएच पहुंचने से पहले हो गई मौत
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शिक्षिका बाइक पर सवार होकर घोसवर उत्क्रमित मध्य विद्यालय जा रही थी। तभी दौलतपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल शिक्षिका को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन पीएमसीएच जाने के दौरान रास्ते में ही शिक्षिका की मौत हो गई। शिक्षिका की मौत के बाद पुलिस ने महिला शिक्षिका के शव का पोस्टमार्टम हाजीपुर सदर अस्पताल में कराया।
सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत