फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बीच सड़क पर एक बाइक सवार पिस्तौल तानकर दूसरे के पीछे भागने लगा, जान लेने की कोशिश की; अब गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2024 04:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah Hindi News: नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि होमगार्ड के जवानों ने आरोपी विशाल कुमार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। विशाल कुमार मुफस्सिल थाना के बरवत परसाइन का रहने वाला है। उसके पास से एक पिस्तौल और तीन गोलियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद एक बाइक सवार पिस्तौल निकाल कर फिल्मी स्टाइल में दूसरे बाइक सवार को मारने की कोशिश करने लगा। आरोपी युवक जान से मारने के नीयत से खदेड़ता रहा और दूसरा युवक चिल्लाते हुए भागते रहा कि बचाओ अपराधी मेरे पीछे दौड़कर मेरी हत्या करने की कोशिश कर रहा है। यह घटना पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया स्टेशन चौक की है।

विज्ञापन

 
इसी दौरान स्टेशन चौक पर तैनात होम गार्ड के जवान समसुल होदा और अजय कुमार झा ने एक शख्स के पीछे पिस्तौल लेकर भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया। वहीं, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत परसाइन गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
 
इधर, आरोपी को पकड़ने के बाद होमगार्ड के जवानों ने नगर थाने को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष दारोगा महेश प्रसाद पहुंचे। जहां से पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने लाई। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

 
इधर, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि होमगार्ड के जवानों ने आरोपी विशाल कुमार को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। विशाल कुमार मुफस्सिल थाना के बरवत परसाइन का रहने वाला है। उसके पास से एक पिस्तौल और तीन गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस विशाल से गहनता से पूछताछ कर रही है। वह पता लगा रही है कि आखिर विशाल के पास हथियार और कारतूस आए कहां से और वह उन्हें लेकर कहां जा रहा था। पुलिस प्रत्येक बिंदुओं पर जानकारियां खंगाल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें