फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: चाकूबाजी से युवक लहूलुहान, दर्द से कराहता रहा विजय, अंधेरे में तड़पता रहा जीवन; मौत

Sat, 29 Nov 2025 06:28 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah news: पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में शनिवार की अहले सुबह ऐसी दहशत लेकर आई, जिसे सुनकर इलाके के लोग सिहर उठे। विजय कुमार को कुछ बदमाशों ने इतनी बेरहमी से चाकू मारा कि वह खून की नदी में डूबते किसी लाचार जीवन की तरह पड़े मिले।
विज्ञापन
घटना की जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में शनिवार की अहले सुबह ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया कि सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाएं। वार्ड संख्या-7 निवासी विजय कुमार पर कुछ बदमाशों ने देर रात चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सुबह वह रेलवे लाइन के किनारे खून से लथपथ, बेहोशी और तड़प के बीच पड़े मिले। दृश्य इतना भयावह था कि देखने वाला हर शख्स सिहर उठा।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, रात करीब 1 बजे विजय के फोन पर किसी का कॉल आया, जिसके बाद वह घर से बाहर निकले। किसी ने सोचा भी नहीं था कि वही फोन कॉल उनकी जिंदगी पर मौत की दस्तक बनकर आएगा।

सुबह जब लोग बाजार की ओर जा रहे थे, तभी कृषि बाजार के उत्तर स्थित रेलवे हैंडर के पास विजय़ खून से सने हालत में तड़पते मिले। राहगीरों ने तत्काल 112 पर फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल विजय को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वह होश में थे, लेकिन बोलने की ताकत लगभग खत्म हो चुकी थी।
विज्ञापन


पढे़ं; सोनपुर मेले में दौड़ी तीन घोड़ों की धमक...AK-56, थार और बाबर को देखने उमड़ी भीड़; बटोर रहे सुर्खियां    

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, पर स्थिति इतनी गंभीर थी कि वहां एनेस्थीसिया जैसी आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी। डॉक्टर ने परिजनों को स्पष्ट कहा कि मरीज की हालत बेहद नाजुक है, तुरंत बेतिया रेफर करना होगा।
विज्ञापन


इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और पुलिस टीम को मामले की त्वरित जांच का निर्देश दिया। मोबाइल कॉल डिटेल की जांच में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। थानाध्यक्ष के अनुसार हमलावरों की पहचान लगभग सुनिश्चित हो चुकी है और आपसी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें