फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेतिया में दर्दनाक रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 02 Sep 2025 02:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बिहार के बेतिया जिले के कालीबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। छावनी इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से गंज नंबर-2 निवासी युवक वैश अहमद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर उमड़ी लोगो की भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया जिले के कालीबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। छावनी इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मृतक की पहचान गंज नंबर-2 निवासी वैश अहमद के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन गुजर रही थी और युवक सीधे इंजन के नीचे आ गया। ट्रेन शव को कुछ दूरी तक घसीटती रही, जिससे उसका शरीर टुकड़ों में बंट गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्रामीण महिला उद्यमियों को पीएम मोदी की सौगात, अहम योजना का शुभारंभ; बैंक खातों में ₹105 करोड़ ट्रांसफर

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और माहौल गमगीन हो गया। सूचना पाकर कालीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव के अवशेषों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें