फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जनरल स्टोर में लगी भीषण आग; लाखों का सामान जलकर खाक, मकान भी हुआ क्षतिग्रस्त

Sun, 23 Feb 2025 09:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bettiah News: सीओ आशीष आनंद ने कहा कि पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। प्रशासन आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है और प्रभावित परिवार को संभव सहायता देने का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
आग से दुकान के साथ घर भी जला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया जिले में शनिवार रात हुए भीषण अग्निकांड में एक जनरल स्टोर जलकर राख हो गया। इस आग लगने की घटना में दुकान में रखा लाखों का सामान खाक हो गया, जबकि मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है और घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

 
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
जानकारी के मुताबिक, घटना मैनाटाड़ प्रखंड के मैनाटाड़ बाजार की है। जहां शनिवार रात इनरवा थाना क्षेत्र के सकरौल गांव निवासी दीना शाह की जनरल स्टोर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर चुकी थी और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
 
लाखों का हुआ नुकसान
पीड़ित दुकानदार दीनानाथ साह ने बताया कि आगलगी में उनकी दुकान में रखा लगभग 25 लाख रुपये का कॉस्मेटिक और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। इसके अलावा मकान का भी एक हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है और रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

 
दमकल की चार गाड़ियों ने मुश्किल से पाया काबू
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर सरफराज अहमद, सीओ आशीष आनंद, पुरूषोत्तमपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार, इनरवा थाना पुलिस सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचे। इसके बाद बेतिया, नरकटियागंज, बलथर सहित चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 
क्षति का आकलन जारी
घटना के बाद सीओ आशीष आनंद ने कहा कि पीड़ित को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। प्रशासन आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहा है और प्रभावित परिवार को संभव सहायता देने का भरोसा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें