फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वैशाली में STF टीम पर हमला, फरार अपराधी गिरफ्तार, जवान घायल

Sun, 14 Sep 2025 10:32 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के पानापुर लंगा में एसटीएफ टीम पर हमला हुआ जब टीम फरार अपराधी अजीत को पकड़ने गई थी। हमले में एसटीएफ के दो जवान, पंकज कुमार और पिंटू कुमार घायल हुए।
विज्ञापन
गिरफ्त में अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा में फरार अपराधी को पकड़ने गई एसटीएफ टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया। हमले में एसटीएफ का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने मौके से फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि पानापुर लंगा निवासी अजीत अपने घर आया है। अजीत पर मार्च महीने में बराटी थाना क्षेत्र के मदारपुर स्थित एक होमियोपैथिक चिकित्सक के क्लिनिक में घुसकर गोली मारने का आरोप है और वह तभी से फरार चल रहा था।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- Bihar News : वैशाली में सोनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 अपराधी गिरफ्तार, लूट और चोरी का सामान बरामद

अजीत को पकड़कर ले जाने के दौरान उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें एसटीएफ के जवान पंकज कुमार और पिंटू कुमार घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पथराव करने के आरोप में पुलिस ने नीलम कुमारी सिन्हा को हिरासत में लिया है और पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है। गिरफ्तार अजीत से एसटीएफ पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एसटीएफ डीएसपी और कई थानों की पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल जवानों का हालचाल लिया। इस मामले में पुलिस घायल जवान के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें