फर्जी खाता खोल कर पेंशन राशि निकालने पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिला के प्रधान डाकघर में एक फर्जी खाता खोलकर सीवान के एक पेंशन कर्मी की राशि ट्रांसफर करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी हैं। जिसके बाद अब पुलिसिया कार्रवाई तेज कर दी गई है और इस मामले में सहायक डाक अधीक्षक मनीष कुमार राव ने टाउन थाने में प्रधान डाकघर के एक तत्कालीन डिप्टी पोस्ट मास्टर दीनानाथ साह के अलावा सहायक डाकपाल बचत बैंक सुरेश कुमार और सहायक अरविंद कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। मनीष कुमार राव ने प्राथमिकी में बताया है कि इन तीनों डाक कर्मी ने फर्जी तरीके से पैसा अपने खाते में ट्रांसफर किया और फिर उसे फिर दूसरे खाते में ट्रांसफर कर पैसा की निकासी कर ली। करीब 7 माह के विभागीय जांच में यह मामला सत्य पाया गया हैं, जिसमें की यह राशि दस लाख से अधिक थी।
डिप्टी पोस्टमास्टर की आईडी के खुले खाते और मृतक के खाते से की गई अटैच
मामले में 16 अगस्त 2023 को प्रधान डाकघर में वसीम अंसारी के नाम से बचत बैंक खाता खोला गया था और उसमें डाक विभाग के कर्मी की मिली भगत से तत्कालीन डाक विभाग के डिप्टी पोस्टमास्टर के आईडी का यूज कर एक खाता वसीम नाम के व्यक्ति पर खोल दिया गया और फिर उसी दिन खाते को प्रधान डाकघर सीवान जिला के मृत पेंशनधारी माखन राम के पेंशन खाते से अटैच करने के बाद से इसमें 4 लाख 97 हजार 800 की राशि को अवैध रूप से निकासी की गयी थी।
जिसके बाद फिर से 19 सितंबर 2023 को इस खाते में से 4 लाख 95 हजार 641 रुपये की राशि को ट्रांसफर कर उसी दिन 3 बार में एक्सिस बैंक के खाते में NEFT के माध्यम से ट्रांसफर की गयी थी, जिस मामले में मोतीझील निवासी तुलसी नारायण की ओर से इस मामले की शिकायत डाक विभाग के वरीय डाक अधीक्षक डाक निदेशक, पोस्ट मास्टर जनरल से लेकर वहां डाक निदेशक, संचार मंत्री तक की गयी। इसके बाद वरीय डाक विभाग पदाधिकारी के निर्देश पर वरीय डाक अधीक्षक की ओर से सहायक डाक अधीक्षक पूर्वी अनुमंडल के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की गयी। जांच टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट में लिखा कि 16 अगस्त को प्रधान डाकघर में डिप्टी पोस्ट मास्टर दीनानाथ की आइडी से खाता खोला गया था, जिसे सहायक डाकपाल बचत मधुबनी के डाकपाल का भी ID इस्तेमाल किया गया था और इस जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद तीनों आरोपित कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था, वहीं आरोपित दीनानाथ साह 31 अक्तूबर को रिटायर्ड हो चुके हैं।
पुलिस करेगी मामले में सभी आरोपी की गिरफ्तारी
पूरे मामले में नगर थाना के SHO विजय कुमार सिंह ने बताया की टाउन एरिया के कम्पनी बाग में स्थित प्रधान डाक घर में घोटाला मामले में पोस्टल डिपार्टमेंट के अधिकारी के द्वारा नामजद तीन लोगों के खिलाफ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें पोस्टल डिपार्टमेंट के अधिकारी सहित तीन लोग शामिल हैं। पेंशन से संबंधित घोटाला का मामला है, जांच कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।