फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 12:37 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्ची के घर के पास किराए पर रहते थे। पीड़िता की हालत गंभीर थी और उसके कपड़े खून से लथपथ थे।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक मासूम बच्ची के साथ में दो आरोपियों ने हैवानियत की हद पार दिया है। इस मामले में पुलिस ने करवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की करवाई में जुटी हुई है। यह मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दो युवकों ने उसके साथ गलत दुष्कर्म किया। पकड़े गए हुए दोनों आरोपियों की पहचान मो. अल्ताफ और शिवनाथ कुमार के रूप में हुई है। मो. अल्ताफ मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र का और शिवनाथ कुमार पातेपुर थाना क्षेत्र वैशाली जिले का रहने वाला है। दोनो आरोपी पीड़िता बच्ची के घर के पास ही किराए पर रहते थे।

पढ़ें: नवरात्रि पर बिहार से गुजरने वाली 5 जोड़ी ट्रेनों का मैहर में ठहराव, श्रद्धालुओं को होगी बड़ी सहूलियत
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि दो दिन पहले देर रात दोनों आरोपी उनके घर में घुस आए और बच्ची को बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गए। इसके बाद उन्होंने यह घिनौनी वारदात अंजाम दी। जब बच्ची घर लौटी, तो उसने पूरी घटना अपने माता-पिता को बताई। बच्ची की हालत गंभीर थी और उसके कपड़े खून से लथपथ थे। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सिटी एसपी कोटा किरण ने बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी पीड़िता के घर के पास ही किराए पर रह रहे थे। FSL टीम ने घटना स्थल से सबूत एकत्र किए। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें