जांच करने पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
शिवचंद्र पासवान पर शराब बेचने का आरोप
इधर, मरने वालों के मोहल्ले में रहने वाले शिवचंद्र पासवान द्वारा शराब बेचने की बात सामने आई है। घटना के बाद से वह फरार है। शराब छापेमारी के दौरान वह घर से फरार मिला। इसके बाद पुलिस टीम मौके से उसकी बेटी और पत्नी को हिरासत में ले लिया। इधर, घटना के बाद टाउन एएसपी अवधेश कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ लोगों ने शराब पी थी
स्थानीय लोगों का कहना है कि लोगो के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के एक दिन बाद यानी मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ लोगों ने शराब पी थी। जिसके बाद अगले सुबह तबियत खराब हो गई थी। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी दौरान दो की मौत हो गई।
इलाज के लिए धर्मेंद्र को अस्पताल ले जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बर्फ फैक्ट्री की आड़ में देसी शराब का धंधा करने लगा शिवचंद्र
बताया जा रहा है कि शिव चंद्र पासवान एक बर्फ फैक्ट्री घर के समीप ही चलता है। उसी बर्फ फैक्ट्री की आड़ में देसी शराब का धंधा करने लगा। वह बीते कई सालों से शराब के धंधे से जुड़ा है। फिलहाल, वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि विश्कर्मा पूजा के दिन आधा दर्जन से अधिक लोगों ने शिवचंद्र पासवान से शराब खरीद कर पी थी। इसके बाद से ही सभी की हालत खराब हो गई। निजी अस्पताल में सभी अपना इलाज करवा रहे थे, इसमें से दो लोगों की मौत के बाद इस मामले का खुलासा हुआ।
मरने वालों के बारे में जानिए
परिजनों का कहना है किउमेश साह पेंटर का काम करता था। परिवार गुवाहाटी में रहता है।
पप्पू इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। परिवार पोखरिया पीर इलाके में ही रहता है।
इनकी आंखो की रौशनी गई
राजू साह मजदूरी करता है। राजू और उसकी पत्नी का तलाक हो चुका था।
धर्मेंद्र गैस वेंडर का काम करता था। परिवार पोखरिया पीर इलाके में ही रहता था।