फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में अनंत सिंह को मिल रहा स्पेशल खाना, गद्दा लगा बिस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी युवक की हत्या के आरोप में फंसे बिहार के जेडीयू विधायक अनंत सिंह को बेशक काफी दबाव के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया हो लेकिन वो वहां भी मौज काट रहे हैं। जेल में अनंत सिंह को अलग ही ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार हत्या के आरोपी विधायक अनंत सिंह को जेल में अलग कमरा दिया गया है, जहां उनके लिए दो गद्दों सहित खास बिस्तर तैयार किया गया है।

विधायक को जेल में मच्छर न लगे इसके लिए रोजाना मोसकिटो क्वाइल लगाए गए हैं। रोजाना उनके कमरे में उनकी पसंद के दो अखबार भेजे जाते हैं। बताया जा रहा है विधायक के भोजन के लिए अलग से रसोईया द्वारा खाना तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

विधायक को दिया जा रहा मनपसंद भोजन

आमतौर पर जेल में सजा काट रहे दो कैदियों को अन्य बंदियों के भोजन बनाने की जिम्मेदारी दी जाती है, जेल सूत्रों के अनुसार अनंत सिंह की मर्जी पर इन दोनों कैदियों को उनके कमरे में रखा जाता है जिससे वो अपनी मर्जी का भोजन पसंद कर सकें।

इसके अलावा उन्हें बाहर से अपनी मर्जी का भोजन मंगवाने की भी छूट दी है। बेऊर जेल के एक सूत्र ने बताया कि बुधवार को अनंत सिंह ने अपना खाना घर से ही मंगवाया। हालांकि भोजन में देरी होने के कारण उन्होंने नींबू की चाय मंगाकर पी।

सूत्रों के अनुसार अनंत सिंह ने सुबह नाश्ते में रोटी, भुजिया, दही और अचार लिया। इस दौरान उन्होंने जेल अधिकारियों से भी काफी देर बातचीत की।

बताया जाता है कि बेऊर जेल में वीआईपी कैदियों के लिए आधा दर्जन के करीब खास कमरे और शौचालय की व्यवस्‍था है। उन्‍हीं में से एक कमरे का इस्तेमाल विधायक अनंत सिंह कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें