फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मछुआरों की परेशानी को लेकर मुंगेर पहुंचे वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, एसपी से की मुलाकात

Wed, 21 Jan 2026 08:46 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: मुंगेर में मछुआरों की परेशानी को लेकर वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच जारी होने और मत्स्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एसपी से मुलाकात करने पहुंचे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर में मछुआरों को मछली मारने में हो रही परेशानियों को लेकर वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी आज मुंगेर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद से मुलाकात कर मछुआरों को कथित तौर पर परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुकेश सहनी ने कहा कि पूरे बिहार से मछुआरों को स्थानीय दबंगों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं, इसी क्रम में वे मुंगेर आए हैं।

विज्ञापन

 
दबंगों पर मछुआरों को धमकाने का आरोप
मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि मुंगेर के हमजापुर थाना क्षेत्र में शिवकुंड से लेकर बहाचौकी तक मछुआरा समाज के लोग गंगा नदी में मछली पकड़कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन सुरेंद्र सिंह, जय जय राम मंडल और राकेश यादव नामक लोगों द्वारा उन्हें मछली मारने से रोका जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मछुआरों को जान से मारने की धमकी तक दी जाती है।
 
राज्यव्यापी समस्या का किया उल्लेख
वीआईपी सुप्रीमो ने कहा कि बक्सर से लेकर भागलपुर तक मछुआरा समाज के लोग इसी तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों की राजनीतिक पकड़ होने के कारण गरीब मछुआरों को दबाया जा रहा है। मुकेश सहनी ने कहा कि एसपी ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया है और यदि कार्रवाई नहीं हुई तो इस मुद्दे पर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: मायके जा रही विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता, UP के लिए ट्रेन पर बैठी... पहुंची कहां? परिजन बेहाल
 
एसपी ने जांच और कार्रवाई की बात कही
इस मामले पर मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हमजापुर थाना क्षेत्र में मछली मारने को लेकर विवाद की सूचना मिली थी और इस संबंध में थानाध्यक्ष को आवेदन भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि थाना स्तर से मत्स्य विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई है और पुलिस व मत्स्य विभाग की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया जा चुका है।
विज्ञापन

 
जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मत्स्य पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को पुलिस की ओर से चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें