मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित भीम बांध के सोनरवा गांव में पिछले एक महीने से नल-जल योजना बंद पड़ी है। भीषण गर्मी और उमस के बीच गांव के लोग शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि ग्रामीण नदी का पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं। विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है। गुरुवार को ग्रामीणों ने पानी टंकी के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया।
ये भी पढ़ें: मोतिहारी में आग का तांडव; गए थे आग बुझाने, खुद हो गए हादसे का शिकार; वद्ध की मौत, युवक झुलसा
विभाग ने जल्द समाधान का दिया भरोसा
इस मामले में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के एसडीओ तपेश्वर साफी ने बताया कि सोनरवा गांव में सोलर पैनल के जरिए नल-जल योजना की सप्लाई होती है। उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए झारखंड के रांची से मिस्त्री बुलाया गया है और एक-दो दिन के अंदर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।