फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: श्यामा सरोवर पार्क में अब मुफ्त एंट्री बंद, प्रवेश के लिए देना होगा शुल्क; स्थानीय लोगों में नाराजगी

Tue, 01 Apr 2025 03:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा

सार

Sheikhpura News: वन विभाग के इस फैसले से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। एक नागरिक ने कहा कि हम रोज सुबह पार्क में टहलने जाते थे, अब हमें इसके लिए पैसे देने होंगे। इतनी बड़ी राशि तय करना आम जनता पर बोझ डालने जैसा है।
विज्ञापन
पार्क में प्रवेश शुल्क लगाए जाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा शहर के लोकप्रिय श्यामा सरोवर पार्क में अब मुफ्त प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। एक अप्रैल से लागू हुए नए नियम के तहत पार्क में प्रवेश करने के लिए हर व्यक्ति को शुल्क देना होगा। यह निर्णय वन विभाग द्वारा लिया गया है, जिससे मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वन विभाग ने पार्क के मुख्य गेट पर प्रवेश शुल्क से संबंधित एक रेट चार्ट लगाया है। उसमें स्पष्ट किया गया है कि अब प्रत्येक व्यक्ति को 20 रुपये और बच्चों को 10 रुपये शुल्क देना होगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News:अष्टयाम पूजा देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, चंवर से मिला शव; हत्या की आशंका
 
मॉर्निंग वॉक के लिए पास की व्यवस्था, लेकिन शुल्क अधिक
मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए वन विभाग ने पास की सुविधा उपलब्ध कराई है, लेकिन इसके लिए एक निश्चित राशि चुकानी होगी। निर्धारित शुल्क इस प्रकार हैं- एक माह का पास 200 रुपये, तीन माह का पास 500 रुपये, छह माह का पास 900 रुपये और एक साल का पास 1200 रुपये। अगर किसी व्यक्ति के पास पास नहीं होगा, तो उसे हर दिन 20 रुपए देकर ही एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों में आक्रोश, बड़े शुल्क पर सवाल
वन विभाग के इस फैसले के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। खासतौर पर मॉर्निंग वॉक करने वाले बुजुर्ग और नियमित रूप से पार्क जाने वाले लोग इस फैसले से असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि अब तक पार्क में बिना किसी शुल्क के प्रवेश मिलता था, लेकिन अचानक इतनी बड़ी राशि तय कर दी गई है, जिससे आम लोग परेशान हो रहे हैं। एक स्थानीय नागरिक ने कहा कि हम रोज सुबह पार्क में टहलने जाते थे, अब हमें इसके लिए पैसे देने होंगे। इतनी बड़ी राशि तय करना आम जनता पर बोझ डालने जैसा है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: तनिष्क शोरूम में लगी भीषण आग, कुछ ही दिन पहले हुई थी बिहार की सबसे बड़ी लूट!
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस शुल्क की वजह से अब बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक के लिए पार्क नहीं जा पाएंगे। उन्होंने जिले के वरीय अधिकारियों से इस फैसले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें