फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munger: युवक से मारपीट कर की हत्या, गंगा किनारे फेंका शव, बहन से प्रेम संबंध के शक में दिया वारदात को अंजाम

Tue, 09 Apr 2024 12:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार

सार

तीन दिन से लापता युवक सुमन का रहिया टोला गांव में गंगा किनारे ढाब में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जमा हुए लोग। सुमन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहिया टोला गांव निवासी शनिचर सिंह का पुत्र सुमन कुमार उर्फ छोटू (25) का शव मंगलवार को सुबह  गंगा किनारे रहिया ढाब (गड्डे में भरा गंगा का पानी) से बरियारपुर थाना पुलिस ने बरामद किया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुमन शनिवार की रात से लापता था, जिसको लेकर मृतक के भाई इंदर कुमार ने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए बरियारपुर थाने में आवेदन दिया था। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए पैरु मंडल टोला निवासी प्रिंस कुमार, दिलखुश कुमार, विनोद कुमार उर्फ बिंदा सहित अन्य दो युवक और एक महिला को हिरासत में लिया है। वहीं शव मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्तपताल भेज दिया था। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि सात अप्रैल को बरियारपुर थाना को सूचना मिली कि रहिया टोला के कुछ युवकों ने एक युवक को मारपीट कर लापता कर दिया है। 

सत्यापन के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवक प्रिंस कुमार ने पूछताछ में बताया कि  रहिया बहियार में अपनी बहन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में सुमन को देखा था, जिसके बाद कुछ दोस्तों के साथ मिलकर सुमन को पकड़कर मारपीट के बाद हत्या कर दी और गंगा किनारे राहिया ढाब में शव को फेंक दिया। एसडीपीओ ने बताया की इस मामले में प्रिंस कुमार सहित एक अन्य लोगों की गिरफ्तारी की गई है। शेष चार लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें