फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पुलिस पर हमला मामले में पांच महिलाओं समेत दस गिरफ्तार; जानें, इसलिए की थी पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी

Sun, 30 Mar 2025 08:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: पुलिस ने बताया कि पुलिस पर हमले के मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। मामले में 25 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में पुलिस पर हुए हमले के मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। इस हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जिनमें दो महिला और दो पुरुष कॉन्स्टेबल शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:मैट्रिक में फेल हुई छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कम नंबर लाने से थी हताश; जांच में जुटी पुलिस 
 
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भड़के ग्रामीण
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर शाम बरियारपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत फरार चल रहे आरोपी देवराज उर्फ देवू को गिरफ्तार करने के लिए सोतीपुर परिया गांव में छापा मारा। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई, लेकिन इस गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आरोपी के परिजन और ग्रामीणों ने बरियारपुर-खड़गपुर एनएच-333 को जाम कर दिया।
विज्ञापन

 
पथराव कर छुड़ाने की कोशिश, चार पुलिसकर्मी घायल
पुलिस जब जाम हटाने के लिए पहुंची, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। फिर गिरफ्तार आरोपी को छोड़ने की मांग करने लगे। इस हमले में दो महिला और दो पुरुष पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद जाम हटाया गया और माहौल शांत हुआ।
 
25 लोग नामजद, अन्य की तलाश जारी
रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस पर हमले के मामले में बरियारपुर थाना पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में बरियारपुर थाना प्रभारी बीरभद्र सिंह ने 25 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:झूठे दुष्कर्म केस में 20 साल की सजा से आरोपी बरी, तत्कालीन डीएसपी समेत तीन अधिकारियों पर गिरेगी गाज
 
मुख्य आरोपी देवराज उर्फ देवू को भेजा गया जेल
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी देवराज उर्फ देवू को जेल भेज दिया गया है। उसके खिलाफ बरियारपुर और जमालपुर थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने उसे आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया और कहा कि उसके अन्य आपराधिक साथियों की भी तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें