फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Cabinet: गिरिराज को मंत्री बनाए जाने की संभावनाओं के बीच BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, की आतिशबाजी

Sun, 09 Jun 2024 07:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Modi Cabinet: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेगूसराय में उनके कार्यकाल में काफी काम हुआ है और जो भी बचा हुआ है, वह भी इस बार गिरिराज जी के द्वारा काम पूरा किया जाएगा। उन्होंने नरेंद्र मोदी को अपनी ओर से धन्यवाद दिया है, क्योंकि गिरिराज सिंह को तीसरी बार कैबिनेट मंत्रीमंडल में शामिल करने वाले हैं।
विज्ञापन
खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह के कैबिनेट मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावनाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर में पहले पूजा-अर्चना की। उसके बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जमकर खुशियां मनाईं। साथ ही साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज एक बार फिर सांसद गिरिराज सिंह को कैबिनेट मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावनाओं को लेकर बेगूसराय के लोग काफी खुश हैं। साथ ही साथ बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जमकर आतिशबाजी की।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेगूसराय में उनके कार्यकाल में काफी काम हुआ है और जो भी बचा हुआ है, वह भी इस बार गिरिराज जी के द्वारा काम पूरा किया जाएगा। उन्होंने नरेंद्र मोदी को अपनी ओर से धन्यवाद दिया है, क्योंकि गिरिराज सिंह को तीसरी बार कैबिनेट मंत्रीमंडल में शामिल करने वाले हैं।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। इसको लेकर लोगों में काफी खुशी देखने को मिल रही है। खासकर बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह भी आज तीसरी बार कैबिनेट मंत्री बनने जा रहे हैं, इसको लेकर हम लोग जमकर जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें