फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेगूसराय में बदमाशों ने किया युवक का अपहरण, गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 01 Aug 2024 01:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Bihar Crime: बेगूसराय में अपहरण से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक को बीती रात अपराधियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया। इस घटना से नाराज परिजनों ने पसपूरा सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। 
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में एक युवक का अपहरण कर लिया गया। इस पूरे मामले के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं घटना सूचना मिलते ही सदर डीएसपी 1 सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। फिलहाल इस संबंध में पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। परिजनों ने सीधे-सीधे गांव के ही रहने वाले पंकज सिंह पर अपहरण का आरोप लगाया है। पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपूरा गांव का है। पीड़ित की पहचान पसपुरा निवासी मुकेश सिंह के पुत्र यशवंत कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पूर्व में पंकज सिंह एवं यशवंत कुमार के बीच कहासुनी हुई थी और इसको लेकर पंकज सिंह ने थाने में एक मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस से छुपने के लिए यशवंत कुमार अपने बुआ के घर रामडीरी में जाकर सोता था। दो दिन पूर्व भी पंकज सिंह ने घर पर आकर यशवंत कुमार के अपहरण एवं हत्या की धमकी दी थी। परिजनों ने अंदेशा जाहिर करते हुए कहा है कि बीती रात जब यशवंत कुमार अपने फुआ के घर जा रहा था उसी वक्त पंकज सिंह, अंकुश कुमार सहित अन्य सहयोगियों के साथ उसका अपहरण कर लिया है।

परिजनों को आशंका है कि पंकज सिंह ने अपहरण के बाद यशवंत कुमार की हत्या कर दी है। पीड़ित के परिजनों के द्वारा मुफस्सिल थाने में आरोपियों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया है, लेकिन प्रीत पक्ष का कहना है कि पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही जिससे कि अभी तक यशवंत कुमार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने थोड़ी देर के लिए आज सड़क भी जाम किया था, जब मौके पर पहुंच कर बरीय पदाधिकारी ने समझा बूझाकर मामले को शांत करवाया था। पुलिस के द्वारा दावा किया जा रहा है कि पंकज कुमार के मोबाइल का लोकेशन लिया जा रहा है, जल्दी उसकी बरामदगी कर ली जाएगी। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें