फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: बेगूसराय में फाइनेंस कर्मी से नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश; विरोध जताने पर पिटाई भी की

Fri, 19 Jan 2024 05:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai Hindi News: बलिया थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आज सुबह एक सूचना मिली है कि एक फाइनेंस कर्मी से मारपीट और लूट की घटना को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फाइनेंस कर्मी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पीड़ित फाइनेंस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। ताजा मामले में अपराधियों ने एक बार फिर हथियार के बल पर फाइनेंस कमी से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि फाइनेंस कर्मी द्वारा लूटपाट का विरोध किया गया तो अपराधियों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। मामला बलिया थाना क्षेत्र के शादीपुर बांध के पास का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नीलामार कुमार यादव शादीपुर दियारा से 48 हजार रुपए कलेक्ट कर बलिया की ओर आ रहे थे। तभी शादीपुर बांध के पास चार अपराधियों ने उसे हथियार के बल पर घेर लिया और लूटपाट करने लगे। फाइनेंस कर्मी ने लूटपाट का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। वहीं, अपराधियों ने हथियार बल पर फाइनेंस कर्मी से 48 हजार रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल भी लूट ली। आनन-फानन में फाइनेंस कर्मी ने इसकी शिकायत बलिया थाना पुलिस को दी। बलिया थाना पुलिस ने कार्रवाई कर लूटी हुई मोटरसाइकिल को मीरौलीपुर ढाला के पास से बरामद कर लिया है।
 
इस मामले को लेकर बलिया थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आज सुबह एक सूचना मिली है कि एक फाइनेंस कर्मी से मारपीट और लूट की घटना को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फाइनेंस कर्मी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दरअसल, फाइनेंस कर्मी  निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें