वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। इसी सिलसिले में कल 17 अप्रैल यानी बुधवार को बिहार के जमुई लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। इसी के तहत सुबह चाय पर चर्चा की जाएगी। फिर दोपहर को मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की जाएगी। अंत में राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल-जवाब होंगे।
हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
लोकसभा सीट का नाम- जमुई
तारीख- 17 अप्रैल
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
1. सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान: झाझा बस स्टैंड के निकट बब्लू टी स्टॉल
2. सुबह 10:00 बजे
युवाओं से बात
स्थान: प्रयास एजुकेशन शीतला कॉलोनी
3. शाम पांच बजे
नेताओं से चर्चा
स्थान: गांधी पुस्तकालय परिसर
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
सत्ता का संग्राम कार्यक्रम की विशेष कवरेज
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे।