फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: डेयरी वाहन ने मां-बेटे को कुचला; महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

Sat, 02 Nov 2024 04:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय

सार

Lakhisarai News: लखीसराय में छठ पर्व के लिए गंगा स्नान करने जा रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीसराय जिले के कवैया थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नया बाजार स्थित हाजी मार्केट के पास हुई, जब तेज रफ्तार डेयरी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उसका बेटा कन्हैया गंभीर हालत में सदर अस्पताल में इलाजरत है।

विज्ञापन

 
गंगा स्नान करने जा रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान किऊल बस्ती गोसाई टोला वार्ड-21 निवासी चांदो मंडल की पत्नी आशा देवी के रूप में हुई है। वह अपने बेटे कन्हैया के साथ बाइक पर सवार होकर छठ पर्व के लिए गंगा स्नान करने जा रही थी। इसी दौरान, हाजी मार्केट के पास तेज गति से आ रहे डेयरी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने डेयरी वाहन को जब्त कर लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
 
परिवार में मातम का माहौल
इस हादसे के बाद आशा देवी के परिवार में मातम छा गया है। छठ पर्व की तैयारियों के बीच हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें