फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा; डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Sat, 02 Nov 2024 03:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Begusarai News: बेगूसराय में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। उसके बाद मृतका के परिजनों ने नर्स और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में हंगामे के दौरान मृतका के परिजन और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय के नावकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। मृतक महिला की पहचान नावकोठी थानाक्षेत्र के पहसरा वार्ड-10 निवासी लाल बबलू यादव की पत्नी लुखिया देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि लुखिया देवी पिछले तीन दिनों से अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती थीं।

विज्ञापन

 
बेटे के जन्म के बाद मां की मौत
परिजनों के अनुसार, बीती रात लुखिया देवी को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई। उन्होंने बताया कि दर्द की शिकायत के बावजूद अस्पताल की नर्स और डॉक्टर ने समय पर ध्यान नहीं दिया। परिजनों का आरोप है कि नर्स ने उन्हें समय पर इंजेक्शन नहीं दिया और इस दौरान लापरवाही बरती। महिला को अत्यधिक दर्द के बाद जब इंजेक्शन दिया गया तो उसने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके तुरंत बाद महिला की मौत हो गई।
 
लापरवाही और पैसे लेने का आरोप
महिला की मौत से दुखी परिजनों ने इलाज में हुई लापरवाही और नर्स पर पैसे लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर सही समय पर इलाज हुआ होता, तो शायद लुखिया देवी की जान बचाई जा सकती थी। इस दुखद घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर मृतका का शव रखकर प्रदर्शन किया और डॉक्टर पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, परिजनों ने मृतक परिवार के लिए उचित मुआवजे की भी मांग की।
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही नावकोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, ताकि तनावपूर्ण स्थिति पर काबू पाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही पाई जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
 
स्थानीय आक्रोश और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नावकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही और स्टाफ की अनुपस्थिति जैसी समस्याएं आम हैं। अब परिजन अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग से भी उचित जवाब और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें