फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पढ़ाई को लेकर पिता ने डांटा तो नाराज बेटे ने लगाई फांसी, मौत के बाद गांव में पसरा मातम

Sat, 07 Jun 2025 09:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

Khagaria News: पिता ने पढ़ाई को लेकर 14 वर्षीय बेटे को डांट दिया, तो नाराज बालक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बगीचे में पेड़ से शव लटका मिलने पर परिवार और गांव में मातम पसर गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खगड़िया के मड़ैया थाना क्षेत्र के अररिया गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। महज 14 वर्ष के रंगीला कुमार ने अपने ही गांव के पास एक बगीचे में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, घटना से ठीक पहले पिता ने उसे पढ़ाई को लेकर डांटा था, जिसके बाद वह गुस्से में घर से निकल गया और फिर कभी नहीं लौटा।

विज्ञापन

 
सुबह की डांट बनी जिंदगी की आखिरी कड़ी
जानकारी के अनुसार, रंगीला कुमार मध्य विद्यालय अररिया में छठी कक्षा का छात्र था। उसे उसके पिता निरंजन यादव ने शनिवार सुबह पढ़ाई के लिए जगाया। यह बात रंगीला को नागवार गुजरी और वह बिना कुछ कहे घर से निकल गया। कुछ देर बाद जब ग्रामीण पास के बगीचे की ओर गए तो उन्होंने पेड़ से उसका शव लटका देखा। यह दृश्य देखकर पूरे गांव में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर दुष्कर्म-हत्याकांड: चिराग बोले- आरोपी व PMCH कर्मी दोनों समान रूप से दोषी, मिले ऐसी सजा जो बने नजीर
विज्ञापन

 
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही मड़ैया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा। थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
परिवार में पसरा मातम, स्कूल में शोक का माहौल
रंगीला कुमार अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी असमय मौत से परिवार सदमे में है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। स्कूल में भी शिक्षकों और छात्रों में गहरा शोक व्याप्त है, क्योंकि रंगीला एक शांत और सामान्य छात्र माना जाता था।

यह भी पढ़ें- Bihar News: डिप्टी मेयर के खिलाफ मशाल जुलूस से पहले तनाव, पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज; जानें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें