फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुई छात्रा की तस्वीर पर सियासी घमासान: भाजपा महिला मोर्चा ने मीसा भारती के खिलाफ की शिकायत, एफआईआर की मांग

Sun, 27 Sep 2026 12:32 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई/पटना

सार

जमुई की नाबालिग छात्रा और उसके परिवार की तस्वीर सार्वजनिक किए जाने को लेकर बिहार में सियासी विवाद बढ़ गया है। भाजपा महिला मोर्चा ने राजद सांसद मीसा भारती के खिलाफ सचिवालय थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी की मांग की है।

विज्ञापन
राजद सांसद मीसा भारती के खिलाफ सचिवालय थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई की नाबालिग छात्रा और उसके परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के मामले को लेकर बिहार में राजनीतिक वार-पलटवार तेज हो गया है। अब भाजपा महिला मोर्चा ने पाटलिपुत्र की राजद सांसद मीसा भारती के खिलाफ सचिवालय थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं प्राणपुर विधायक निशा सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्य सचिवालय थाना पहुंचीं। निशा सिंह ने आरोप लगाया कि मीसा भारती ने जमुई की नाबालिग छात्रा और उसके परिजनों की तस्वीर सार्वजनिक की है, जो पॉक्सो कानून के प्रावधानों के खिलाफ है। भाजपा की ओर से इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल का भी किया जिक्र
निशा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से भी छात्रा और उसके परिवार की तस्वीर पोस्ट हुई थी, जिसे बाद में हटा दिया गया। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय के एक कर्मचारी के खिलाफ सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।इससे पहले तस्वीर सार्वजनिक किए जाने को लेकर राजद की ओर से भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। मीसा भारती ने सचिवालय थाने पहुंचकर इस मामले में शिकायत और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पोषण माह में बक्सर पूरे बिहार में आगे: एक लाख गतिविधियां दर्ज, डीएम ने कम इंट्री वाले प्रखंडों पर जताई नाराजगी
विज्ञापन


अब भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मीसा भारती के खिलाफ शिकायत दिए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। भाजपा की ओर से आरोप लगाया गया है कि नाबालिग की पहचान से जुड़ी तस्वीर सार्वजनिक करना कानून के प्रावधानों का उल्लंघन है। वहीं, मीसा भारती की ओर से पहले मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर साझा किए जाने को लेकर सवाल उठाए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें