फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमुई में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, परिजनों की डांट-फटकार से था नाराज

Mon, 29 Jul 2024 01:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Jamui News: गिद्धौर थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि ढोलकटवा गांव में किसी बात से नाराज होकर एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई में परिजनों की डांट-फटकार से नाराज एक युवक ने किउल-जसीडीह रेल खंड के चौरा रेलवे हॉल्ट के पास ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। मामला जिले के गिद्धौर प्रखंड के ढोलकटवा गांव का है। मृतक की पहचान ढोलकटवा गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव के बेटे नवीन कुमार के रूप में की गई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार को घरेलू विवाद को लेकर बिंदेश्वरी यादव ने अपने बेटे नवीन कुमार को डांट-फटकार लगाई थी। इस बात से नाराज नवीन कुमार घर से निकल गया। फिर किउल-जसीडीह रेल खंड के चौरा रेलवे हॉल्ट के पास पहुंचकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जब इस बात की जानकारी परिजनों को मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, किसी स्थानीय द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई। घटना को लेकर गिद्धौर थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने बताया कि ढोलकटवा गांव में किसी बात से नाराज होकर एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन कर रही है। इधर, घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें